ब्यौहारी: तेज रफ्तार बोलेरो ने मवेशी चरा रहे अधेड़ को कुचला, मौत, दो मवेशी भी मारे गए, देवलौंद जगमल गांव की घटना
मवेशी चरा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है,इस घटना में दो मवेशियों की भी मौत होने के बाद लोगों में आक्रोश है ।घटना देवलौंद के जगमल गांव में शनिवार की दोपहर घटी है। पुलिस ने बताया की घटना के बाद वाहन छोड़ कर चालक फरार हो गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार की दोपहर 3 बजे दी है।