ब्यौहारी: ब्यौहारी के पसगढ़ी चौक में भारत आदिवासी पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
भारत आदिवासी पार्टी के लोगों ने पसगढ़ी चौक पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया है और कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा है,भारत आदिवासी पार्टी के लोगों की मांग है कि क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन बंद किया जाए एवं आदिवासियों की भूमि में कुछ दबंग कब्जा किए हुए हैं उसे जल्द से जल्द मुक्त कराकर आदिवासी को दिलवाया जाए यह जानकारी शुक्रवार की शाम 6:00 बजे दी गई है।