चेनारी: रोहतास जिले के धौडाढ़ थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो चोरों को किया गिरफ्तार
रोहतास जिले के धौडाढ़ थाना क्षेत्र में हुए बैटरी चोरी कांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 बैट्री, एक जनरेटर एवं घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो बरामद किया गया है। सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया गया कि गत 13 अप्रैल को कंचनपुर से अज्ञात चोरों द्वारा 3 हाईवा ट्रक और एक ट्रैक्टर से कुल 7 बैट्री चोरी कर ली गई थी।