समस्तीपुर: मुसरीघरारी में भीषण आग, किराना दुकान समेत दो घर जले; दमकल विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
मुसरीघरारी में भीषण आगलगी: किराना दुकान समेत दो घर स्वाहा; दमकल विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान समस्तीपुर: नगर पंचायत मुसरीघरारी के वार्ड संख्या चार में आज एक भयानक अग्निकांड में दो घर और एक किराना दुकान जलकर राख हो गए। इस घटना ने जहाँ परिवारों को सड़क पर ला दिया है, वहीं अग्निशमन विभाग ने मौके पर ही लोगों को आग से बचाव के गुर सिखाए। पीड़ित प्रभु पासवान और