पोहरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ने पोलियो को दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ
Pohri, Shivpuri | Jun 28, 2026 कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर के नेतृत्व में जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 से 30 जून तक किया जाएगा। जहा अभियान के प्रथम दिवस 28 जून रविवार को सुबह 11 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवन रक्षक दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।