अथमलगोला: अथमलगोला के सूर्यपुरा में भीषण आग, 5 बीघा गेहूं जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान
अथमलगोला थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की शुरुआत अरविंद सिंह के खेत से हुई और देखते ही देखते करीब पांच बीघा में लगी तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में विजय सिंह,कमलधीर सिंह, महेंद्र सिंह समेत कई किसानों की फसल नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और दमकल