फुल्लीडूमर: पुरानी राता गांव में पटना में आयोजित कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जदयू नेताओं ने की बैठक
आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी पटना के वेटरनरी कॉलेज पर मैदान में समारोह पूर्वक मनाने एवं बांका जिले से ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए पुरानी राता गांव में जदयू नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिवाकर पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।