चित्तौड़गढ़: जोहर भवन में आज होने वाली आमसभा में देश भर से जुटेंगे आजीवन सदस्य, प्रस्तावित जोहर श्रद्धांजलि समारोह पर होगी चर्चा
जौहर स्मृति संस्थान की वार्षिक आमसभा रविवार को अध्यक्ष राव नरेन्द्रसिंह विजयपुर की अध्यक्षता में होगी। जोहर भवन में प्रातः 10 बजे आमसभा में 5 अप्रेल को प्रस्तावित जौहर श्रंद्धाजंलि समारोह की व्यवस्थाओं, अतिथियों पर चर्चा होगी। वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जायेगा। आमसभा में देशभर से आजीवन सदस्य भाग लेंगे।