कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने ₹10 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में, एक 10000 का इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने अभियुक्त चंदन यादव को न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।