इटावा: जीआईसी मैदान में खेले जा रहे T10 तिरंगा क्लब नाइट टूर्नामेंट में कोतवाली क्लब ने सभासद क्लब को 96 रनों से हराया
Etawah, Etawah | Jun 10, 2025 जीआईसी मैदान में खेले जा रहे हैं टी 10 तिरंगा क्लब 2025 टेनिस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार रात्रि कोतवाली क्लब और सभासद क्लब के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले में कोतवाली क्रिकेट क्लब ने 96 रन से जीत दर्ज की। कोतवाल यशवंत सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं मैदान पर शॉट खेल करके किया। टूर्नामेंट के आयोजक सर्वेश चौहान ने भी स्वागत किया।