इटावा: गढ़ाकासदा में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 5 लोग घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
Etawah, Etawah | Jun 9, 2025 भरेह इलाके के गढ़ाकासदा में सोमवार शाम 7 बजे खेत से ट्रैक्टर निकालने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें जमकर लाठी डंडे चले, दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। इसमें पहले पक्ष से कुलदीप, संदीप व दूसरे पक्ष से सुरेश, नरेश और बीच बचाव करने गए राजकुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी राजपुर भेजा जहां से राजकुमार को अस्पताल भेजा गया।