इटावा: चकरनगर ब्लॉक प्रमुख के विरोध में उठ रहे बगावती सुरों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम से की मुलाकात
Etawah, Etawah | Jun 10, 2025 चकरनगर ब्लॉक प्रमुख के विरोध में उठ रहे,बगावती सुरों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ला से मिलने के बाद बताया कि, ब्लॉक के सभी 44 सदस्यों में सामंजस्य बैठा दिया गया है। कुछ दिन पूर्व 34 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। आज मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष ने डीएम से की मुलाकात।