स्याना: तहसील कार्यालय में व्यापारी ने एसडीएम से राहत कोष से उचित धनराशि दिलाने की मांग की, गोदाम में आग से लाखों का हुआ नुकसान
Siyana, Bulandshahr | Apr 23, 2026
तहसील कार्यालय में व्यापारी प्रवीण गुप्ता ने एसडीएम लालजी विश्वकर्मा को प्रार्थना पत्र देकर राहत कोष से उचित धनराशि दिलाने की मांग की है पीड़ित व्यापारी के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। गुरुवार को व्यापारी प्रवीण गुप्ता तहसील कार्यालय पहुंचा। जहां एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर नुकसान के मुआवजा दिलाने की मांग की।