दमोह के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में ग्रस्ति गुजरात स्वीट्स के सामने वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। लात-घूंसे चलने से कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामले की जांच शुरू की।