बांधवगढ़: उमरिया जिला सम्मेलन को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में बनी रणनीति
5 जुलाई रविवार समय 3 बजे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के 17 जुलाई के जिला सम्मेलन को लेकर स्वाद रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष चंद्रकांत दुबे प्रदेश सचिव मेहंदी हसन के उपस्थिति में बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा व रणनीति बनाई गई जिसमें जिले भर के सभी पत्रकार बैठक के दौरान उपस्थित रहे वह कार्यक्रम को लेकर सभी ने विचार रखें,