नानपारा: रामपुर देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज में विश्व मुक्त खेती और नशा मुक्त गांव को लेकर दिलाया गया सामूहिक संकल्प
बाबागंज। देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कालेज रामपुर रुपईडीहा में किसान परिषद के तत्वावधान में रविवार को विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव विषय पर चौपाल का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनवाने और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नशा न करने को लेकर सामूहिक संकल्प दिलाया गया