डीग: जिला अस्पताल डीग में महिला कार्मिक के प्रार्थना पत्र पर अश्लील टिप्पणी का मामला, जांच के लिए बनेगी कमेटी
जिला अस्पताल डीग में एक महिला कार्मिक द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर अश्लील टिप्पणी लिखे जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित महिला कार्मिक ने उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।