सूरजपुर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एस. जयवर्धन को दी गई भावभीनी विदाई
सूरजपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री जयवर्धन, भा.प्र.से. (2014) को आगामी पदस्थापना के तहत संचालक, कोष एवं लेखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।