परसिया: नाप तौल और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने चलाया अभियान, 53 दुकानों की जांच, 3 के विरुद्ध कार्रवाई
नाप तौल और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने परासिया में 53 दुकानों में जांच की। इस अभियान में तीन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विभाग ने सोमवार 5 बजे बताया कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार नाप तौल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। परासिया क्षेत्र के किराना , मिठाई, कोल्ड ड्रिंक्स की 53 दुकानों की जांच की।