हाथरस: नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजिया से बहरदोई की तरफ जा रही नहर मे नगला कलू के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात शव की फोटो साझा करते हुए जनपद वासियों से अज्ञात युवक के शव की पहचान होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।