मंझनपुर: गौसपुर टिकरी में दहेज और अवैध संबंध के आरोपों के बीच गर्भवती विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली, हत्या की आशंका से सनसनी
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में युवती की शादी मंझनपुर क्षेत्र के गौसपुर टिकरी में हुई थी।