भभुआ: भभुआ कोर्ट ने मार-पीट मामले में दो अभियुक्तों को सुनाई 1 वर्ष की साधारण कारावास की सजा
Bhabua, Kaimur | Nov 29, 2025 जानकारी के अनुसार 22 जून 2002 में भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर हथियार के साथ मारपीट हुई थी। जिस मामले में भभुआ कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अभियुक्त गिरजा शंकर दुबे ,श्याम सुंदर दुबे उर्फ प्यार दुबे दोनों पिता सिंहासन दुबे ग्राम ददरा थाना भगवानपुर को दोषी पाते हुए साधारण एक वर्ष कारावास की सजा सुनाई।