भभुआ: 15 वर्षीय छात्र के अपहरण मामले में भभुआ कोर्ट ने एक आरोपी को दोषी पाते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Bhabua, Kaimur | Nov 28, 2025 जानकारी के अनुसार 12 फरवरी 2019 की संध्या भभुआ वार्ड नंबर 17 से कोचिंग करने 15 वर्षीय छात्र शुभम कुमार निकाला जो गुम हो गया था। जो मामला थाने में दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा कांड का अनुसंधान कर न्यायालय को रिपोर्ट सुपुर्द किया गया। जहां कोर्ट ने दोषी पाते हुए एक अभियुक्त सिकठी निवासी बलदाऊ पटेल उर्फ छोटू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।