चांपा: तालदेवरी गांव में अज्ञात वाहन ने पैदल घूमने गए व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत
जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी गांव में अज्ञात वाहन ने पैदल घूमने गए व्यक्ति को कुचल दिया है. हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बिर्रा गांव निवासी चौकी लाल पटेल रोज की तरह आज भी सुबह घूमने के लिए निकला था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने चौकी लाल पटेल को कुचल दिया।