मुरैना नगर: दतपुरा सब्जी मंडी में निरीक्षण के दौरान बड़ा हादसा टला, सांड की चपेट में आने से बाल-बाल बचे निगम कमिश्नर
मुरैना की दत्तपुरा सब्जी मंडी में आज दोपहर निरीक्षण के दौरान बड़ा हादसा टल गया।ननि कमिश्नर सतेंद्र सिंह धाकरे जनप्रतिनिधियों संग व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे,तभी अचानक एक आवारा सांड भीड़ में घुस आया।अफरा-तफरी में कमिश्नर बाल-बाल बच गए।मौजूद लोगों ने उन्हें सुरक्षित निकाला।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।नेताओं ने गंदगी और मवेशियों पर सवाल उठाये।