गोरखपुर: चौथी क्लास में पढ़ने वाले 9 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, मौसा की दुकान पर जाते समय 8-9 लड़कों ने पीटा
गोरखपुर में 9 साल के बच्चे की पीट-पीटकर से माधोपुर गांव में तनाव का माहौल है।परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं।वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।राजू सिंह का 15 वर्षीय पुत्र शिवकुमार और उनके साढू का लड़का अरविंद सिंह का 9 साल का बेटा सरस सिंह बेला चौराहे की ओर जा रहे थे।