विदिशा नगर: अहमदपुररोड के विट्ठलपार्क में बिजली कटौती से रहवासी परेशान, मशाल जलाकर किया विरोध, पहले भी की शिकायत
अहमदपुर रोड स्थित विट्ठलपार्क के रहवासियों ने सोमवार रात 8 बजे कॉलोनी में मशाल जलाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, उन्होंने कॉलोनी में बिजली न होने की समस्या को इस तरीके से प्रशासन के सामने रखा, यहां के रहवासियों ने बताया कि तकरीबन 60 परिवार यहां रह रहे हैं, कॉलोनाइजर इस कॉलोनी को रेरा अप्रूव्ड बताते हुए सभी सुविधाएं दिए जाने का वादा पूर्व में कई बार कर चुके है