लाडपुरा: महिला बनकर गाड़ियां रुकवाते, फिर साथी करते थे लूट, हमेशा रखते थे पिस्टल और मिर्च पाउडर, कोहिनूर गैग के 5 बदमाश गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Feb 20, 2026 कोटा पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध देसी कट्टा, एक कारतूस, 2 चाकू, मिर्ची पाउडर और एक रस्सी बरामद की है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों के पास से महिला के कपड़े भी मिले हैं।