पीलीबंगा: पीलीबंगा कस्बे में एक वेल्डिंग की दुकान में गैस सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
कस्बे के एक वेल्डिंग की दुकान में रखें गैस सिलेंडर में आज मंगलवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग की लपटे उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गया। सूचना पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर एक बड़ा हादसा डाल दिया। गैस सिलेंडर में आग लगने से आसपास के दुकानदारों और लोगों में भय का माहौल बन गया।