अनूपपुर: एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज़, 2651 किशोरियों को मिला सुरक्षा कवच
जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित इस अभियान में मैदानी अमला घर-घर संपर्क कर अभिभावकों व किशोरियों को जागरूक कर रहा है। अब तक जिले में 2651 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है, जबकि विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण कार्य स