विष्णुगढ़: हरैयाटांड जंगल में भीषण आग, युवकों ने संभाली कमान, वन विभाग नाकाम, युवाओं ने जान पर खेलकर आग बुझाई
धू-धू कर जला हरैयाटांड जंगल, युवकों ने संभाली कमान। वन विभाग की नाकामी आई सामने; युवाओं ने जान पर खेलकर पाया आग पर काबू। टाटीझरिया के होलंग गांव के निकट स्थित हरैयाटांड जंगल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसकी लपटें जंगल के एक बड़े हिस्से में फैल गईं। हैरत की बात यह रही कि वन विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा।