बिंदकी: जमुनी खेड़ा गांव में गेहूं की फसल में लगी आग, मचा हड़कंप, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज क्षेत्र के जमुनी खेड़ा गांव में पड़ोसी गांव के कुछ किसानों द्वारा गेहूं के डंठल में आग लगाने से धीरे-धीरे आग फैलती गई। बुधवार की सुबह 10:30 बजे आग जमुनी खेड़ा गांव निवासी सुत्तन पटेल व गौरी प्रसाद के गेहूं के खड़ी फसल में लग गई। जिसके चलते हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची।