रामगढ़: प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में 11वीं का परिणाम शत प्रतिशत, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दी बधाई
Ramgarh, Palamu | Apr 15, 2026 झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा इंटरमीडिएट कक्षा 11वीं का परिणाम घोषित किया गया जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामगढ़ के शत प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के 11वीं कक्षा के कुल 218 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें सभी बच्चों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार दुबे ने बुधवार दोपहर 3 बजे सभी विद्यार्थियों को शुभकामना दी।