हैदरगढ़: सिद्धौर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग
सिद्धौर विकास खंड के चंद्रमौलि सभागार कक्ष में शुक्रवार करीब 2 बजे तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। भाजपा की पूर्व सांसद और प्रदेश मंत्री प्रियंका रावत मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र और समाज तभी आगे बढ़ता है