सनावद नगर के इंदौर रोड पर रेलवे द्वारा बनाए जा रहे रेलवे लाइन ओवर ब्रिज आरओबी का कार्य तेज गति से हो रहा है। यहां स्लैब का कार्य करते ही इस मार्ग से आवागमन शुरू होगा। रेलवे का प्रयास है कि अगले 2 माह में इसे शुरू कर दिया जाए। इसके शुरू होने से पुनासा रोड रेलवे गेट पर लगने वाले जाम से नागरिकों के साथ दुकानदारों को भी राहत मिलेगी।