उधवा: उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में एसआईआर को लेकर प्रखंड कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में शुक्रवार को अपराह्न करीब 5 बजे एसआईआर को लेकर प्रखंड कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान निर्वाचन नोडल उदय कुमार मंडल ने एसआईआर से संबंधित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी एवं प्रखंड कर्मियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।