पन्ना: अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने रैली निकाली, गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग
Panna, Panna | Dec 24, 2024 कांग्रेस पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका इस्तीफा मांगा। कांग्रेस के अनुसार, अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है।