मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में पति और देवर ने पीड़िता के साथ की मारपीट, पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
बिछवा थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर निवासी सीमा पत्नी अवधेश ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके पति और देवर के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। जिसको लेकर पीड़ित पत्नी ने थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से पति और देवर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। पति और देवर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर एसपी से शिकायत की है।