बंडा: नगर के वार्ड 1 में स्नैक कैचर ने एक घर से ब्लैक कोबरा सांप का किया रेस्क्यू
Banda, Sagar | Apr 2, 2026 नगर के वार्ड 1 में एक व्यक्ति के घर कहीं से करीब पांच फीट लंबा ब्लैक कोबरा सांप आ गया। जिसे स्नैक कैचर ने रेस्क्यू कर पकड़ा। वार्ड 1 निवासी काली चरण वर्मा के घर गुरुवार शाम करीब पांच बजे ब्लैक कोबरा सांप आ गया। सांप को देखकर घर के लोग डर गए और इसकी सूचना स्नैक कैचर सनी पाण्डेय को दी। जिसके बाद स्नैक कैचर ने मौके पर पहुंच कर ब्लैक कोबरा सांप का रेस्क्यू कर उस