बहरोड़: बहरोड के बदौद में संकल्प यात्रा व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, ध्वजा व कलश शोभायात्रा ने बांधा समां
Behror, Alwar | Apr 21, 2026 बहरोड़ के नगरपालिका बर्डोद स्थित रुद्ध हनुमानजी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को दोपहर एक बजे गौ संकल्प यात्रा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौ सेवकों, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय साधु-संतों के साथ-साथ कई कंटेंट क्रिएटर भी शामिल हुए। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का माहौल देखने को मिला।