हैदरगढ़: कनवा गांव में 13 लाख की बड़ी चोरी, सूने मकान से 3 लाख नकद और 10 लाख के जेवर ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कनवा गांव में बेखौफ चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 13 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित शिव शंकर यादव पत्नी के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। सुबह करीब 9:30 बजे लौटने पर घर के ताले खुले मिले और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।