जुझारनगर थाना क्षेत्र के बारीगढ़ की रहने वाली संपत अहिरवार ने अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, इसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आज 18 अप्रैल दोपहर 1:00 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।