कलान: मगटोरा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदारों ने किया हंगामा, आत्महत्या की धमकी देकर पुलिस-राजस्व टीम को भगाया, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर जलालाबाद तहसील के मंगटोरा क्षेत्र में सरकारी भूमि गाटा संख्या 79है चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटाने की पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम पर हंगामा हो गया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार रोहित कटियार के नेतृत्व में पहुंची टीम को कब्जेदारों ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर धमकाया, जिससे टीम को वापस लौटना पड़ा