हज़ारीबाग: 12 जून को हजारीबाग में लगेगा आम उत्सव-सह-बागवानी मेला
हजारीबाग: बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 12 जून को सुबह 11 बजे से झील परिसर स्थित ओपन थिएटर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित होगा। मेले में जिले के आम उत्पादक किसान सीधे उपभोक्ताओं को आम बेच सकेंगे। जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेन