धनघटा: धनघटा में गैस सिलेंडर ब्लैक करने का आरोप, पीड़ित खाली सिलेंडर लेकर तहसील पहुंचा
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बजरहा गांव निवासी अवधेश यादव पुत्र गौरी शंकर ने शुक्रवार को धनघटा तहसील पहुंचकर एसडीएम रविकांत चौबे को प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि धनघटा तेज गैस सर्विस द्वारा गैस बुकिंग की गई थी तथा उनके मोबाइल पर ओटीपी भी प्राप्त हुआ था। अवधेश यादव का कहना है कि जब वह गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचे तो वहां कार्यरत