सगड़ी: गड़ेरूआ में सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया
Sagri, Azamgarh | Apr 16, 2026 आजमगढ़ के सगड़ी तहसील अंतर्गत गड़ेरूआ में स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल पर गुरुवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ । वही सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित कर छात्रों का हौसला अफजाई किया गया । साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया । सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था ।