गुण्डरदेही: ग्राम परसतराई में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद
अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम परसतराई में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ समाज परिक्षेत्र रेंहची द्वारा आयोजित " वार्षिक अधिवेशन 2026 " में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान आदिवासी भवन का भूमि पूजन किया गया।* इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज इस धरती पर बसने वाला सबसे पुराना समाज है, जो अनादि काल से चला आ रहा है। यह समाज अपने धर्म संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है