सेमारी: ऋषभ विद्या मंदिर झाड़ोल में सुरक्षित स्कूल सुरक्षित बचपन के अंतर्गत शैक्षिक कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजित
Semri, Udaipur | Mar 14, 2024 ऋषभ विद्या मंदिर झाड़ोल में शिक्षा विभाग की महती योजना सुरक्षित स्कूल सुरक्षित बचपन के अंतर्गत एक शैक्षिक कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजित किया।प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह शक्तावत के अनुसार गुड टच बेड टच स्पर्श की वालिंटियर शिल्पा लोहार द्वारा विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के 450 विद्यार्थियों को गुड टच और बेड टच की जानकारी प्रदान की गई।संचालन नीतू चौबीसा ने किया।