सेमारी: ग्राम पंचायत वीरपुरा मे 1 दिवसीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केम्प किया आयोजित
Semri, Udaipur | Mar 15, 2024 सलूम्बर जिला कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत वीरपुरा मे 1 दिवसीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केम्प आयोजित किया गया।जिसमे जयसमंद विकास अधिकारी दयाचंद यादव,नायब तहसीलदार मदन लाल गर्ग,समस्त वार्डपंच और गैस एजेंसी संचालक,बैंक कर्मी व ई मित्र संचालक आदि उपस्थित रहे।विभिन्न योजनाओं मे कुल 157 आवेदन प्राप्त हुए।