सेमारी: सेमारी पंचायत समिति के पीछे पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही डामरीकरण सड़क निर्माण के साथ-साथ उखड़ गई
Semri, Udaipur | Mar 12, 2024 सेमारी पंचायत समिति के पीछे पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही डामरीकरण सड़क निर्माण के साथ-साथ उखड़ गई।जानकारी के अनुसार बिना मिट्टी साफ किए कम तारकोल गिरा कर ही ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण कर दिया गया।जिससे सड़क बनने के साथ ही उखड़ गई।अधिकारियों की मौके परअनुपस्थिति के कारण निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।